धनबाद : झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत चिरकुंडा के रहने वाली इंद्रजीत चक्रवाती की बेटी राज नंदनी सिर्फ एक 16 साल की है जो गाइनाकोलॉजिकल प्रॉब्ल, ब्रेन अटैक, अस्थमा, लिवर की परेशानी और गले में गाँठ जैसी कई समस्याएँ से ग्रसित है। सीएम हेमंत सोरेन को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने धनबाद डीसी को उक्त मामले की जांच कर राजनंदनी बेटी को हरसंभव एवं जरूरी चिकित्सा सुविधा प्रदान करवाते हुए सूचित करने का निर्देश जारी कर दिया। वहीं मामले पर स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने सीएम को सूचित करते हुए कहा है कि ”आदरणीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, संज्ञान में लेने के लिए आपका धन्यवाद।राज नंदनी जैसी बिटिया हमारे झारखंड की अनमोल धरोहर हैं।मैंने तत्काल सिविल सर्जन धनबाद एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उनका उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए।राज्य सरकार हर जरूरतमंद के साथ सदैव खड़ी है।”




