झारखण्ड : कल कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा में वे यहां से भाजपा उम्मीदवार डॉ. नीरा यादव के पक्ष में वोट मांगेंगे। रोशन लाल चौधरी के लिए सीएम योगी की दूसरी जनसभा बरकागांव विधानसभा क्षेत्र में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू, जमेशदपुर पश्चिमी से प्रत्याशी सरयू रॉय, पोटका से उम्मीदवार मीरा मुंडा और जुगसलाई से उम्मीदवार रामचंद्र सहिस के पक्ष में जमशेदपुर की तीसरी जनसभा में वोट की अपील करेंगे।




