छठ महापर्व: RMC द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कराया जा रहा 20 से अधिक कृत्रिम तालाब का निर्माण

0
Chhath Mahaparva

रांची : छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रांची नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 20 से अधिक कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त के आलोक में आज दिनांक 04.11.2024 को सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी के द्वारा विभिन्न कृत्रिम तालाबों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए।नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार छठ महापर्व के मद्देनजर रांची नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर सभी छठ घाटों की सफ़ाई की जा रही है एवं रांची नगर निगम की पूरी टीम इसका पर्यवेक्षण कर रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 04.11.2024 को उप प्रशासक श्री रविंद्र कुमार के द्वारा बड़ा तालाब के साथ साथ विभिन्न तालाबों में अवस्थित छठ घाटों की सफ़ाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उप प्रशासक महोदय ने सभी संबंधित सुपरवाइजरो को इस सफाई अभियान में गति लाते हुए छठ घाटों तथा सभी इसके संपर्क पथों को स्वच्छ बनाने का निर्देश दिया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए निगम द्वारा की जा रही विशेष तैयारियों को भी जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here