आज गिरिडीह के रेड क्रॉस भवन में राज्यपाल ने नए ब्लड बैंक भवन की आधारशिला रखी

0
Governor Santosh Kumar Gangwar

गिरिडीह: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज गिरिडीह के रेड क्रॉस भवन में नए ब्लड बैंक भवन की आधारशिला रखी। मौके पर Giridih Dc ने राज्यपाल का स्वागत किया। बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गिरिडीह रेड क्रॉस भवन में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक ब्लड बैंक भवन का शिलान्यास करते हुए राज्यपाल ने ब्लड बैंक भवन के जल्द निर्माण की उम्मीद जताई है. ब्लड बैंक भवन के पहले तल्ले में ब्लड बैंक व रेस्ट रूम समेत अन्य सुविधाएं होंगी. जबकि तीसरे मंजिल पर सेपरेशन यूनिट की व्यवस्था होगी, जहां से लोग जरूरत के अनुसार रेड सेल, प्लाज्मा व प्लेटलेट्स के साथ होल ब्लड भी ले सकेंगे. मौके पर राज्यपाल सहित वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं लोगों ने राष्ट्रगान गाया।इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि आने वाले समय में ब्लड बैंक की जरूरत और बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here