झारखंड: रांची के बाहरी इलाके में एक बांध के पास 4 लोगों का शव मिला।उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे के करीब रुक्का बांध के पास से शव बरामद किए गए। पुलिस को आशंका है कि मछली पकड़ने के दौरान बिजली गिरने से इनकी मौत हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों के अनुसार, चारों अपने घरों से मंगलवार की सुबह 10 बजे निकले थे। रात में 9 बजे तक घर वापस नहीं लौटने पर उन्होंने चारों को ढूंढना शुरू किया। मृतकों की पहचान सोहैब, साहिद नुरुल्लाह, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद मकसूद के रूप में हुई है। इन चारों की उम्र 25-30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।




