मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

0
hemant soren

आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन है। वे 50 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 10 अगस्त 1975 को नेमरा में हुआ था। सीएम सोरेन को इस अवसर पर चारो तरफ से बधाई मिल रही है.पीएम मोदी ने लिखा, ”झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई. मैं उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.”

स्वस्थ मंत्री irfan अंसारी ने लिखा ”बड़े भाई श्री हेमंत सोरेन जी @HemantSorenJMM को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ.बाबा के निधन के बाद यह जन्मदिन आपके लिए आसान नहीं होगा।मैं जानता हूँ, इस कठिन समय में आप पर कष्ट के पहाड़ टूट पड़े हैं और मन कितना बोझिल है।भाई, मैं दिल से आपके दर्द को महसूस कर रहा हूँ और इस कठिन घड़ी में आपके साथ मजबूती से खड़ा हूँ।ऊपर वाले से दुआ है कि आपको इस गहरे दुःख को सहने की शक्ति दे और आप और भी मज़बूत बनकर उभरें।आपका साहस और धैर्य ही इस कठिन समय में हम सभी के लिए प्रेरणा है।जन्मदिन पर मेरी यही प्रार्थना है कि आने वाला समय आपके जीवन में शांति, शक्ति और संबल लेकर आए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here