स्वास्थ मंत्री ने हजारीबाग सदर अस्पताल और ब्लड बैंक का किया निरीक्षण

0
irfan ansari

हजारीबाग, झारखण्ड : आज स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने हजारीबाग सदर अस्पताल और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सिविल सर्जन और मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट को स्पष्ट निर्देश दिए कि अगर अस्पताल में किसी तरह की लापरवाही या खामियां मिलीं,या किसी मरीज ने शिकायत की,तो कड़ी कार्रवाई होगी-किसी को बख्शा नहीं जाएगा।मंत्री ने कहा मेरा लक्ष्य साफ है-झारखंड में बेहतरीन स्वास्थ्य व्यवस्था स्थापित करना,हर जरूरतमंद को बेहतर इलाज और विश्वास देना। लोगों को यह महसूस हो कि सरकारी अस्पताल ही सबसे अच्छी और भरोसेमंद जगह है।इस मौके पर हज़ारों की संख्या में हजारीबाग के लोगों और कार्यकर्ताओं ने मेरा भव्य स्वागत किया।जनता का यह स्नेह और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here