उत्तर बिहार के ड्रग्स पैडलरों पर कसेगा शिकंजा, बन रही सूची

0

Biharड्रग्स, गांजा व स्मैक के धंधे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ड्रग्स पैडलरों की सूची तैयारी करने में जुटी है। सूची तैयार होने के बाद अभियान चलाकर इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी होगी। इस संबंध में तिरहुत रेंज के आईजी ने रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसके आलोक में थानेदार और ओपी प्रभारी ड्रग्स पैडलरों की हिस्ट्री खंगाल रहे हैं।
आईजी गणेश कुमार ने बताया कि पुलिस को ड्रग्स के खिलाफ निरंतर अभियान चलाना है। धंधेबाजों और पैडलरों की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई करनी है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण में सूची तैयार कर इनकी गिरफ्तारी के लिए कहा गया है। गिरफ्तारी होने के बाद इनकी संपत्ति आदि की जांच कराई जाएगी। आय से अधिक संपत्ति पाए जाने पर जब्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।पुलिस और खुफिया विभाग की मानें तो मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा, नगर, अहियापुर, ब्रह्मपुरा, बेला व विवि थाने के कई इलाके ड्रग्स पैडलरों की गिरफ्त में हैं। खासकर स्कूल व कॉलेज के छात्रों पर इनकी नजर रहती है। ड्रग्स के अलावा स्मैक का धंधा भी शहर में बढ़ा है। माफिया व धंधेबाज पुड़िया बनाकर इसकी सप्लाई करते हैं। स्कूल व कॉलेज परिसर के ईद-गिर्द इनका ठिकाना होता है।नगर पुलिस ने बीते दिन बांध रोड से एक बड़े ड्रग्स गिरोह का खुलासा किया था। नगर पुलिस की सूचना पर मोतिहारी पुलिस ने 25 किलो चरस के साथ दो माफिया को चकिया टोल प्लाजा के समीप दबोचने में सफलता पायी थी। नगर पुलिस ने भी आधा दर्जन को 14 लाख से अधिक की राशि के साथ दबोचा था। इनके पास से भी चरस बरामद किया गया थाranjana pandey