कोरोना: बिहार के इन 5 ज़िलों में हालात ख़राब, प्रदेश में 1.74 लाख संक्रमित

0

Bihar Coronaदेश में कोरोना की रफ़्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. देशभर में 57 लाख से ज्यादा लोग इस ख़तरनाक वायरस की चपेट में आ गए है. बिहार (Bihar) में भी संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां संक्रमितों की तादाद 1.74 लाख को पार कर गई है. हालांकि यहां रिकवरी दर लगातार सुधर रही है और 91 फीसदी के पार चली गई है. लेकिन अब भी राज्य में हर रोज 1000 नए कोरोना मामले सामने आ रहे है. राज्य के 5 ज़िलों में हालात ख़राब बने हुए है.स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 23 सितंबर तक राज्य में 1203 नए मामले सामने आए. नए केसेस में से पटना में 192, नालंदा में 85, मुज़फ़्फ़रपुर में 65, अररिया में 57, पूर्णियां में 54, मधुबनी में 52, गोपालगंज और सुपौल में 48-48, पश्चिमी चंपारण में 45, सहरसा में 43, कटिहार में 39, पूर्वी चंपारण और रोहतास में 36-36, बांका में 30, सारण में 29, मधेपुरा में 28, भागलपुर में 27, दरभंगा और गया में 24-24, शेखपुरा में 21, जमुई में 19, किशनगंज में 18, भोजपुर और सिवान में 16-16, समस्तीपुर और औरंगाबाद में 15-15, बेगूसराय और बक्सर में 14-14, मुंगेर, वैशाली और नवादा में 13-13, शिवहर में 12, अरवल में 10, सीतामढ़ी में 9, जेहानाबाद में 7, खगड़िया में 6,लखीसराय में 5, कैमूर में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 74 हज़ार 266 पर पहुंच गया है.

प्रदेश के हर ज़िले में कोरोना का संक्रमण पैर पसार चुका है. लेकिन 5 ज़िलों में 6,000 का आंकड़ा पार हो चुका है. ये है- पटना, भागलपुर, बेगूसराय, मुज़फ़्फ़रपुर और पूर्वी चंपारण.  इनमें राजधानी पटना में अब तक 26 हज़ार 445 लोग कोविड पॉजिटिव मिल चुके है. इसके बाद मुज़फ़्फ़रपुर में 7 हज़ार 895, भागलपुर में 7133, पूर्वी चंपारण में 6308 और बेगूसराय में 6138 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके है. यानी इन 5 ज़िलों में राज्य के 31 फीसदी कोरोना संक्रमित है. ranjana pandey