रांची मेयर पद के लिए इन उम्मीदवारों को मिला कांग्रेस, झामुमो और भाजपा का समर्थन

0
ranchi meyor candidates

रांची: आगामी रांची नगर निगम के मेयर चुनाव में सियासी उठापटक तेज हो गई है। भाजपा ने मेयर पद के लिए रोशनी खलखो को अपना समर्थन दिया है, जबकि कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशी के रूप में रमा खलखो को उतारा है। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सुजीत विजय आनंद कुजूर को समर्थन दिया है।पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद, उन नेताओं ने अपना नामांकन वापस ले लिया है जिन्हें अपनी पार्टी का समर्थन नहीं मिला। नामांकन करेवाली झामुमो नेताओं कथरीना तिर्की, रामशरण तिर्की, अजीत लकड़ा, सुजीत कुमार कुजूर और वीरु तिर्की ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया.भाजपा की तरफ से नामांकन कर चुके राजेंद्र मुंडा, सुनील फकीरा कच्छप और संजय टोप्पो ने भी आज अपना नामांकन वापस ले लिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here