बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच आज एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी चीफ और सीएम नीतीश कुमार के बीच मीटिंग होने वाली है. इस मीटिंग को लेकर बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव सीएम आवास पहुंच गए हैं. डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी सीएम आवास पहुंच गए हैं.जानकारी के मुताबिक कुछ देर में बीजेपी चीफ जेपी नड्डा भी सीएम आवास पहुंचेंगे और उसके बाद मीटिंग शुरू होगी. सीएम नीतीश से मुलाकात से पहले जेपी नड्डा ने पटन देवी जाकर पूजा अर्चना की. बीजेपी चीफ जेपी नड्डा आज सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात होगी. एनडीए की सहयोगी लोजपा के तेवर सीएम नीतीश को लेकर काफी तल्ख हैं. लोजपा चीफ चिराग पासवान ने इसको अब साफ भी कर दिया है कि वो नीतीश की अगुवाई में चुनावी मैदान में उतरने के तैयार भी नहीं हैं. वहीं महागठबंधन से निकले मांझी अब नीतीश के सिपाही बन गए हैं.ranjana pandey



