JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार

0
l. khiangte

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को राज्य की सीआईडी (CID) ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई JPSC की परीक्षाओं (विशेषकर 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा) में हुई कथित धांधली, पेपर लीक और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई है। सीआईडी ने गिरफ्तारी से पहले एल. खियांग्ते से चार अलग-अलग दौर में करीब 8 से 9 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी।उनसे मुख्य रूप से यह सवाल किया जा रहा था कि एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी (TDPL) को JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करने का जिम्मा क्यों सौंपा गया था।परीक्षाओं में धांधली के आरोप और सीआईडी की छापेमारी के बीच एल. खियांग्ते ने 22 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था। मामले में पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here