बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर किया ह’मला

0
rahul gandhi

पटना: पीएम मोदी की माँ के लिए अभ्रद भाषा के इस्तेमाल को लेकर बिहार की राजधानी पटना में सुबह सुबह भारी बवाल देखने को मिला. बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर ह’मला कर दिया है। राजद और कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन देखने को मिला। मीडिया सूत्रों के मुताबिक पटना में कांग्रेस ऑफ़िस सदाकत आश्रम पर हमला करने वालों में मंत्री और विधायक भी शामिल थे।मीडिया सूत्रों की मानें तो इस भीड़ का नेतृत्व बांकीपुर विधायक और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, दीघा विधायक संजीव चौरसिया समेत बीजेपी के कई नेता कर रहे थे। यह भीड़ कुर्जी हॉस्पिटल से सदाकत आश्रम तक गई। इन्हीं सब के बीच राहुल गांधी एक्स पर लिखते हैं ”सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते।मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे।सत्यमेव जयते।”

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी ”वोट चोर पार्टी बीजेपी का डबल गुंडाराज सदाकत आश्रम कांग्रेस कार्यालय पर हमला इस बेड़ा गर्क पार्टी का बिहार में बोरिया बिस्तर बंधना तय हो गया।इसी बौखलाहट में बीजेपी के गुंडों ने सदाकत आश्रम पर हमला किया है लेकिन उसे पता नहीं है कांग्रेस राहुल गांधी जी के अनुयायियों बब्बर शेरों की पार्टी है।इस बार बिहार में बीजेपी का राजनीतिक श्राद्ध कांग्रेसी ही करेंगे!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here