झारखंड में आईएनडीआईए के घटक दलों में इसबार चुनावी तालमेल नहीं देखने मिल रहा है। इन दलों ने 4 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवारों की घोषण कर दी है। राजद के खात में आई विश्रामपुर सीट से कांग्रेस ने सुधीर कुमार चंद्रवंशी को अपना प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद नाराज राजद ने कांग्रेस खाते की छतरपुर सीट पर भी अपना प्रत्याशी विजय राम को उतार दिया।इस सीट पर पूर्वमंत्री राधाकृष्ण किशोर कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। झामुमो ने निजामुद्दीन अंसारी को धनवार सीट पर प्रत्याशी बनाया जबकि भाकपा माले ने यहाँ से राजकुमार यादव को उम्मीदवार बना दिया है.इसके अलावा जमुआ से झामुमो के केदार हाजरा और भाकपा माले के अशोक पासवान दोनों प्रत्याशी हैं.




