हिमंता बिस्वा शर्मा: सरकारी पैसे से किसी एक समुदाय के धार्मिक नेता को तैयार करने की यह प्रथा हम समाप्त करेंगे

0
Himanta Biswa Sharma

झारखण्ड : आज जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए प्रत्यासी प्रत्याशी सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूर्णिमा दास साहू , पोटका से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीरा मुंडा के नामांकन रैली में असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी श्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने जनता जनार्दन को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा, सांसद श्री विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा ”भाजपा जो कहती है, वो कर दिखाती है। जैसे असम, हरियाणा और अन्य राज्यों में हमने बिना किसी भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरी दी, झारखंड में भी हम 1.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे।सरकारी पैसे से किसी एक समुदाय के धार्मिक नेता को तैयार करने की यह प्रथा हम समाप्त करेंगे।झारखण्ड में JMM ‘Bunty aur Bubbly’ की तरह सरकार चला रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here