झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज 5 दिसंबर से शुरू हो रहा है और यह 11 दिसंबर तक, कुल पाँच दिनों तक चलेगा। इस सत्र के दौरान वित्त वर्ष 2025–26 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र के दूसरे कार्य दिवस, यानी 8 दिसंबर को, सरकार 11,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी।सोमवार सुबह 11 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित की गई.जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने बेरमो को अलग जिला बनाने की मांग है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट देने को कहा था—जहाँ नए जिले की जरूरत है और जहाँ ब्लॉक/प्रखंड कार्यालय लोगों से बहुत दूर हैं।
इसके अलावा शीतकालीन सत्र के आज प्रथम दिन सदन में शोक प्रस्ताव पर देश एवं राज्य के महान विभूतियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित किया.शोक प्रस्ताव के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो ने दूसरे राज्यों में मारे गए प्रवासी मजदूरों का मुद्दा उठाया. बोकारो BSL में प्रेम महतो की हत्या और झरिया BCCL में जादू महतो के अग्निकांड मामले में न्याय हेतु अध्यक्ष के संज्ञान में लाया.जयराम महतो ने कहा डुमरी के विजय कुमार महतो, ग्राम दूधपनिया के प्रवासी मजदूर है, सऊदी अरब में 24 अक्टूबर को मृत्यु हो गया था.इस मामले में श्रम विभाग से लेकर मंत्री तक पत्र लिखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ. आज 40 दिन बाद भी ना तो शव झारखण्ड आ पाया है और ना हीं परिजनों को मुआवजा मिला है. उनके शव वापसी व आश्रितों को मुआवजा हेतु डुमरी विधायक ने अध्यक्ष से आग्रह किया.




