झारखण्ड:सड़क दुर्घटना में घायल होने पर जनसहयोग से जीवन बचाने की मुहिम के साथ लोग नेक नागरिक की भूमिका निभाने लगे हैं, सहयोग कर रहें हैं.चक्रधरपुर निवासी राजेश तिवारी ने रेलवे लाइन के पास एक वृद्ध को सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में देखा। उन्होंने तत्काल वृद्ध को मदद करते हुए उन्हें चक्रधरपुर स्थित सीएचसी ले गए। इस तरह वृद्ध का इलाज सुनिश्चित हुआ। इसी तरह पूर्वी सिंहभूम के मजरूल हक ने सड़क किनारे पड़े सांगी गोप को देखा। सड़क दुर्घटना की वजह से उनके सिर पर चोट लगी थी, मजरूल ने बिना समय गवाएं घायल को पास के सीएचसी में भर्ती कराया। सिद्धार्थ होनहागा को भी पुरनिया कुटपानी में रामसिंह टियू और दसमती टियू घायल अवस्था में मिले। सड़क दुर्घटना में वे घायल हो गए थे। सिद्धार्थ ने उन्हें मदद करते हुए अस्पताल पहुंचाया।
ये सभी लोग नेक नागरिक की भूमिका में नजर आए। आखिर ये बदलाव आया कैसे। अब बिना किसी डर के घायलों की मदद करने के लिए आम लोग आगे आ रहें हैं और इससे सड़क हादसों में होने वाली मौतों में कमी आ रही है। यह संभव हुआ मुख्यमंत्री Hemant Soren द्वारा शुरू की गई स्टेट गुड सेमेरिटन स्कीम के कारण।स्टेट गुड सेमेरिटन पॉलिसी के तहत अब तक दो सौ लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया है, जिससे उनकी जान बची है। ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार के सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा उन्हें 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर प्रदान किया है। यह सुखद है कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने के लिए लोग प्रेरित हो रहें हैं। उपयुक्त जानकारी मंत्री दीपक बिरुआ ने एक्स के जारीए साझा की है.




