बिजली उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट के बजाय 125 यूनिट मुफ्त बिजली देगी राज्य सरकार 

0

रांची : मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने राज्य सरकार के बजट को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। झारखंड मंत्रालय में वित्त विभाग के विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने राजस्व प्राप्ति और व्यय को लेकर चर्चा की।मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने बिजली सब्सिडी में बढ़ोतरी को लेकर ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। बिजली उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट के बजाय 125 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिया है.इस दौरान सभी विभागों को विभिन्न योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.वित्तीय प्रबंधन को और भी बेहतर बनाने का निर्देश जारी करते हुए सीएम ने कहा चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब दो महीने से कम का समय बचा है। ऐसे में सभी विभाग अपने बजट की राशि के खर्चे में तेजी लाएं ताकि जो लक्ष्य निर्धारित है, उसे पूरा कर सकें।सीएम ने विभिन्न विभागों के बजटीय प्रावधान और वास्तविक प्राप्ति तथा खर्च की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।अबुआ आवास योजना की स्थाई प्रतीक्षा सूची बनाने एवं विसंगतियों को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया गया। सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति एवं धान क्रय को लेकर किसानों को समय पर राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।हरा राशन कार्डधारियों को हर महीने अनाज देने और पीडीएस डीलरों के कमीशन बढ़ाने की प्रक्रिया एवं जनजातीय भाषाओं के लिए शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी हो।गुरुजी क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने की पहल जल्द शुरू होनी चाहिए.5 वर्ष से पुराने सभी सड़कों की मरम्मत कराने का भी मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश। मुख्यमंत्री ने सिदो- कान्हू क्लब के गठन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा।मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया.सर्वजन पेंशन योजना के लिए 50 वर्ष की आयु सीमा पूरी करने वाली महिलाओं के चयन का अभियान शुरू करने का निर्देश गया।एसटी, एससी छात्रावास में भोजन इत्यादि की व्यवस्था और बहूमंजिला छात्रावास  के निर्माण को लेकर निर्देश दिया गया ।इसके अलावा सीएम ने 325 प्रखंड स्तरीय स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस का  विस्तार करें,नावाडीह, पोटका चाकुलिया और बंदगांव में बनेंगे नए कॉलेज,विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू हो,मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सभी जिलों में पशु मेला लगाया जाय,एक लाख बिरसा सिंचाई कूप का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश जारी किए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here