सरायकेला-खरसावां: मुख्यमंत्री Champai Soren सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यहां अमर वीर शहीद डीबा-किशुन एवं जागेश्वर टुडू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सरना पूजा स्थल-जाहेरस्थान में पूजा कर राज्यवासियों के समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया।



