रांची डी०पी० ज्वेलर्स में हुए लूटपाट में शामिल 8 अपराधकर्मियों को पकड़े जाने पर स्वर्ण व्यवसायी संघ के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची एवं पुलिस अधीक्षक, नगर,राँची को किया गया सम्मानित.

0
ranchi police

डी०पी० ज्वेलर्स बिरसा चौक में अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा हथियार के बल पर लूटपाट एवं ज्वेलर्स के मालिक को गोली मारकर जख्मी करने की घटना का पेशेवर दक्षतापूर्ण तरीक़े उदभेदन करते हुए रांची पुलिस द्वारा कांड कारित करने वाले कुल आठ(08) अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।अपराधियों के पास से लूटे गये स्वर्ण व चाँदी के आभूषण-बर्तन व रुपया तथा घटना में प्रयुक्त हथियार व कारतूस इत्यादि बरामद किया गया है।राँची पुलिस की उपलब्धि को रेखांकित करते हुए आज स्वर्ण व्यवसायी संघ के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची एवं पुलिस अधीक्षक, नगर , राँची को सम्मानित किया गया तथा राँची पुलिस की प्रशंसा की गई।राँची पुलिस द्वारा किए गए कांड के उदभेदन से व्यवसायियों में राँची पुलिस के प्रति विश्वास की बहाली हुई है। राँची पुलिस सभी नागरिकों के जान-माल, सम्मान और सम्पति की सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here