फेसबुक चैट से बदली थी इस एक्ट्रेस की लाइफ, कभी रोजाना देना पड़ता था 5-7 ऑडिशन

0

Actressसयानी गुप्ता आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 9 अक्टूबर 1985 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था।सयानी के पिता का नाम ‘कमल गुप्ता’ है और वह पेशे से म्यूजिशियन और ‘आल इंडिया रेडिओ’ के कर्मचारी भी हैं। उनकी माँ का नाम ‘मैत्रेयि गुप्ता’ है और वह पेशे से बीएसएनएल की कंपनी, कोलकाता में सरकारी नौकरी करती हैं।सयानी गुप्ता फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया से ग्रेजुएट हैं। इन्होने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ से की थी, इस फिल्म सायानी पाकिस्तानी-बंगादेशी लड़की की भूमिका में नजर आयीं थी।  इसके बाद सायानी अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म जॉली एलएलबी , शाहरुख़ खान स्टारर इल्म फैन, जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।उन्होंने ने एक पुराने इंटरव्‍यू में बताया था कि कैसे उनको शाहरुख खान स्‍टारर फैन में काम करने का मौका मिला। सयानी ने बताया था – मुझे याद है जब मैं ऑडिशन के वक्त मुझे यह भी नहीं पता था कि शाहरुख खान इस फिल्म में लीड एक्टर होंगे। मैंने ऑडिशन दिया और अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गई। किन्हीं कारणों की वजह से मैंने अपना नंबर चेंज कर दिया था, यश राज फिल्म्स के लोग मुझे मेरे पुराने नंबर पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे पर वह लग नहीं रहा था।फिर उन्होंने मुझे फेसबुक के जरिए संपर्क किया। मैंने जब उस चैट को खोला तब देखा कि उस पर लिखा था कि मैं उस फिल्म के लिए सिलेक्ट हो गई हूं और मुझे शानू शर्मा जो कास्टिंग डायरेक्टर हैं,  उनसे बात करनी होगी। मैंने वह चैट इतने दिन बाद देखा था कि मुझे लगा अब यह फिल्म मुझे नहीं मिलेगी। पर ऐसा नहीं हुआ।ranjana pandey