हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलतू ग्राम में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान शनिवार को भारी हंगामा हो गया। विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प और पथराव में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि शनिवार रात बेलतू पीकेट और बाजार ताड़ के बीच विसर्जन जुलूस के दौरान भड़काऊ गाना बजाने से विवाद उत्पन्न हो गया. इस दौरान पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.हजारीबाग उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. जिन व्यक्तियों ने अशांति फैलाई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद सुबह से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है. हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन भी पूरी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं.
भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी : झारखंड में हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड में सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव किए जाने की सूचना है, जिसमें कई श्रद्धालु घायल हुए हैं।यह कोई नई घटना नहीं है। आज से 4 साल पहले बरही में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान ही जुलूस से खींचकर रूपेश पाण्डेय की हत्या समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कर दी गई थी। रामगढ़, गढ़वा समेत कई अन्य जगहों पर गत वर्ष भी मूर्ति विसर्जन के दौरान हमला किया गया था। रामनवमी, दुर्गा पूजा, होली… ऐसा कोई त्योहार नहीं बीतता, जब हिंदुओं के उपर हमला न होता हो।हिंदू समाज के बिखराव का फायदा उठाकर सत्ता हथियाने वाली झामुमो, कांग्रेस और राजद जैसे मुस्लिम तुष्टिकरण करने वाली राजनीतिक पार्टियां मुसलमानों को खरोच आने पर भी तिलमिला उठती हैं, लेकिन हिंदू धर्म के जुलूस पर होते हमलों पर चुप्पी साध लेते हैं। हिंदू समाज को एकजुट होकर अपनी शक्ति को पहचानने की जरूरत है। संगठित होकर पुलिस, प्रशासन सबको उचित कारवाई के लिए बाध्य किया जा सकता है।@HazaribagPolice तत्काल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करें, अन्यथा भाजपा इसके विरुद्ध जोरदार आंदोलन करेगी।


