रांची के मोरहाबादी मैदान में आगामी 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों के क्रम में आज फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया।फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन संयुक्त रूप से वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन की देखरेख में किया गया।रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दुहराया गया, ताकि समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। संयुक्त रूप से वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली गई। इस दौरान परेड में शामिल सभी टुकड़ियों को संबोधित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की हुई संयुक्त ब्रीफिंग
फुल ड्रेस रिहर्सल के उपरांत समारोह में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी, रांची द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जारी संयुक्त आदेश के संबंध में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई।




