रिहायशी बिल्डिंग पर चलाईं चार गोलियां,कमाल आर खान को मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत में

0
Kamaal R Khan

मुंबई: ऐक्टर कमाल आर खान को मुंबई पुलिस ने शनिवार को फायरिंग मामले में हिरासत में ले लिया है। यह घटना पिछले रविवार को अंधेरी वेस्ट में लोखंडवाला बैक रोड पर एक हाउसिंग सोसाइटी में हुई थी, जिसमें चार गोलियां चलाई गई थीं।इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।बताया जा रहा है कि 18 जनवरी 2026 को KRK ने मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग पर चार गोलियां चलाईं। इसके बाद उन्हें शुक्रवार (23 जनवरी 2026) को मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की।ओशिवारा पुलिस ने बताया कि कमाल आर खान को एक लोकल कोर्ट में पेश किया जाएगा।यह घटना शनिवार दोपहर को तब सामने आई जब लोखंडवाला बैक रोड पर नालंदा सोसाइटी के दो निवासियों ने तेज आवाजें सुनीं।इसके बाद निवासियों ने ओशिवारा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने निवासियों के बयान दर्ज किए और आसपास के CCTV फुटेज की जांच की। बिल्डिंग के ज्यादातर निवासी मिडिल क्लास परिवारों से हैं।घटना के पीछे की वजह जानने के लिए खान से पूछताछ की जा रही है।KRK ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने की बात कबूल भी की है, और कहा कि वह हथियार की जांच/सफाई कर रहे थे जब गोलियां चलीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here