झारखण्ड : आज देवघर जिला अंतर्गत सारवाँ प्रखंड के उपरबहियारी में मदरसा जामिया अरबीया इस्लामिया द्वारा आयोजित इजलास-ए-दस्तारबंदी हुफ़्फ़ाज़-ए-क़िराम कार्यक्रम में मंत्री हफिजुल हसन शामिल हुए। मंत्री ने कहा, इस अवसर पर कुरआन हिफ़्ज़ पूर्ण करने वाले बच्चों की दस्तारबंदी कर उन्हें सम्मानित किया गया, जो सभी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।मंत्री हफिजुल हसन ने बताया,माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड सरकार शिक्षा और तालीम के क्षेत्र में सभी समाजों के लिए समान रूप से सशक्त कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने राज्य के 146 मदरसों एवं अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में हॉस्टल निर्माण की स्वीकृति दी है। साथ ही हमारी सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि हर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा, आवास और अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।हमारी सरकार का संकल्प है कि शिक्षा के माध्यम से सभी समाजों को आगे बढ़ाया जाए, ताकि एक शिक्षित, समरस और आत्मनिर्भर झारखंड का निर्माण हो सके।


