PC में मरांडी: लंदन में शॉपिंग करने के लिए दुमका में मुख्यमंत्री द्वारा गणतंत्र दिवस के दिन झंडोत्तोलन किए जाने की परंपरा तोड़ दी गई

0
babulal marandi

झारखण्ड : प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा झारखंड की उप राजधानी दुमका में मुख्यमंत्री द्वारा गणतंत्र दिवस के दिन झंडोत्तोलन किए जाने की परंपरा रही है, लेकिन हेमंत सोरेन जी ने लंदन में शॉपिंग करने के लिए इस परंपरा को भी तोड़ दिया।हेमंत जी विदेशी दौरे पर जनता की गाढ़ी कमाई लुटा रहे हैं। निवेशक को आकर्षित नहीं कर पाए, इसलिए प्रतिदिन अखबार में विज्ञापन छपवा कर अपनी नाकामियों को छुपा रहे हैं।बाबूलाल मरांडी ने कहा,”23 जनवरी को ही दावोस में अधिकृत कार्यक्रम जब समाप्त हो गया है तो मुख्यमंत्री और पदाधिकारी लंदन में कर क्या रहे हैं ?टाटा के साथ पहले से चल रही स्कीम को दुबारा दावोस में MOU करके हेमंत सोरेन झारखंड की जनता को मुर्ख बनाना चाह रहे है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here