रांची:18 अप्रैल से नागा बाबा खटाल स्थल पर सहायक अध्यापकों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी था.झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से उनके आवास पर मुलाकात की.सहायक आचार्य (सहायक शिक्षक) संघ के साथ लगभग दो घंटे तक सकारात्मक वार्ता हुई, जिसके बाद उनका अनशन समाप्त कराया गया।यह तय हुआ कि शिक्षा मंत्री के राज्य लौटते ही 30 तारीख से पहले उनकी बैठक कराई जाएगी। मंत्री ने ने सभी से अपील की कि इस भीषण गर्मी में अनशन से स्वास्थ्य पर खतरा हो सकता है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन संवाद और विश्वास से ही समाधान निकलता है।वार्ता के बाद दोनों पक्ष संतुष्ट रहे और आपसी सहमति से अनशन समाप्त हुआ।मंत्री ने शिक्षकों की लंबित मांगों पर सकारात्मक समाधान का भरोसा दिया और कहा कि सरकार उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर है। मंत्री के आश्वासन पर विश्वास जताते हुए शिक्षकों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया. इस दौरान मंत्री ने खुद मीठा खिलाकर शिक्षकों का अनशन तुड़वाया. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से ये मांगें रखीं हैं: आकलन परीक्षा के प्रमाण पत्र को TET के समकक्ष मान्यता देना,आगामी सहायक आचार्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान करना,समान कार्य के लिए समान वेतन” लागू करना।




