बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच, गृह मंत्रालय ने तेज प्रताप यादव को ‘Y-Plus’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।सुरक्षा की इस श्रेणी के तहत लगभग 11 सशस्त्र जवान उनकी सुरक्षा में तैनात होंगे जिसमें 5 स्टैटिक जवान (उनके घर/आसपास) और 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर्स (PSO) तीन शिफ्टों में शामिल हैं। जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, “मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि मुझे खतरा है। ये लोग मुझे मरवा भी देंगे। सब दुश्मन लगे हुए हैं…। ” इसके अलावा उन्होंने अपने भाई के जन्मदिन पर उनको बधाई भी दी ”तेजस्वी का जन्मदिन है। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य हो, आशीर्वाद है।”




