झारखंड: लगभग 50 लाख लाभुक महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने हेतु झारखंड सरकार मंइयां सम्मान योजना की लाभुकों को ₹20,000 तक का आसान लोन देने की योजना बना रही है. बैंक के माध्यम से मिलने वाले इस लोन के लिए केवल आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी. शुरुआत में ₹20,000 तक का ऋण मिलेगा. समय पर ऋण चुकाने पर लोन की सीमा ₹50,000 तक की जा सकती है. बिल्कुल कम ब्याज दर रखा जायेगा जिसे सम्मान राशि ₹2,500 में से काटा जाएगा. इस योजना के लिए एक विशेष डिजिटल पोर्टल बनाया जायेगा.इस योजना को 8 मार्च, महिला दिवस के अवसर पर लॉन्च करने की योजना है.




