जमशेदपुर: 26 फरवरी को भव्य श्री जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

0
president murmu

जमशेदपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक केंद्र की आधारशिला व भूमि पूजन करेंगी।2.5 एकड़ में पूरी तरह पत्थर से भव्य मंदिर बनेगा. पूरा होने में 4 साल लगेंगे।2.5 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह भव्य मंदिर पूरी तरह पत्थर से निर्मित होगा, जिसमें पारंपरिक मंदिर वास्तुकला और उत्कृष्ट शिल्प कौशल की झलक देखने को मिलेगी। मंदिर के गर्भगृह और आध्यात्मिक केंद्र को समय पर पूरा करने के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र न्यास के प्रबंध न्यासी एस.के. बेहरा ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.बेहरा ने यह भी बताया कि इस परियोजना के लिए भूमि का आवंटन उस समय हुआ था, जब द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थीं। अब राष्ट्रपति के रूप में उनके हाथों आधारशिला रखे जाने से परियोजना को नई गति मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here