रांची: दैनिक समाचार पत्र ‘प्रभात खबर’ द्वारा गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, पी.पी. कंपाउंड, रांची में आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में राज्यपाल संतोष गंगवार सम्मिलित हुए। इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।



