बोकारो में 19 साल के एक कॉलेज छात्र देवाशीष कुमार का अपहरण करने के बाद उसकी ह’त्या कर दी गई.10 जून की दोपहर मोबाइल पर किसी दोस्त का कॉल आने के बाद घर से निकला था.11 जून को बोकारो स्टील सिटी थाने में पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.इसी दिन ममेरे भाई के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा गया था, जिसमें देवाशीष रस्सी से बंधा हुआ था।11 जून को अपहरणकर्ताओं ने उसकी रिहाई के एवज में परिजनों से 25 लाख रुपए की मांग की थी।आरोपी ने फिरौती की रकम नहीं देने पर छात्र को जान से मारने की बात कही थी। अब जिले के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित गैमन कॉलोनी में एक मकान से उसका शव बरामद किया गया है। ह’त्याकांड में देवाशीष के कुछ करीबियों के नाम सामने आए हैं। सिटी DSP आलोक रंजन ने बताया कि संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




