गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा था एयर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ करने के बाद क्रैश हो गया, क्रू मेंबर्स समेत प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे। हादसे में बुरी तरह घायल और झुलसे हुए लोगों को अहमदाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। वहीं हा*दसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार गुजरात के पूर्व सीएम विमान में 2 डी सीट पर बैठे थे। जानकारी के अनुसार, गुजरात के पूर्व सीएम लंदन में अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे।उनकी पत्नी का नाम अंजलि रुपाणी है।हा*दसे पर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक”गुजरात के अहमदाबाद में हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हूँ। दुर्घटना में हताहत हुए लोगों और उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।मरांग बुरु सभी की रक्षा करें।”




