रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मां दुर्गा के दर्शन करने हेतु सीएम को आमंत्रित किया

0
hemant soren

रांची : मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रांची सहित आस-पास के क्षेत्रों में भव्य रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है, इस निमित्त विभिन्न पूजा पंडालों की तैयारी जोरों पर है। मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आग्रह किया कि दुर्गा पूजा के आयोजन में लगातार राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का सहयोग पूजा समितियों को प्राप्त होता रहा है, इस वर्ष भी आपके नेतृत्व में राज्य सरकार से पूजा समितियों को सहयोग की काफी अपेक्षाएं हैं। मौके पर पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मां दुर्गा की प्रतिमा एवं चुनरी भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें सपरिवार पूजा पंडालों में भ्रमण कर मां दुर्गा के दर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here