पोस्को के स्पेशल कोर्ट नेबहुचर्चित नन्ही परी से दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में आज अपना फैसला सुनाया.मामले में आरोपी मोहम्मद साहिद अख्तर और सहजादी खातून को दोषी करार दिया गया है.बता दें कि19 जुलाई को कोर्ट मामले के आरोपियों को सजा सुनाएगी.23 अप्रेल 2013 को हुई थी नन्ही परी की हत्या हुई थी. 24 अप्रैल 2013 को डोरंडा थाना में हत्या का मामला दर्ज हुआ था. इस हत्याकांड में 7 साल बाद आरोपियो तक रांची पुलिस पहुंच पायी थी. दोनों आरोपियों के बीच हुए अवैध संबंध को छुपाने के लिए नन्ही परी की हत्या हुई थी. मामले में अभियोजन पक्ष ने कुल 22 गवाहों की के बयान दर्ज किये गये. इसमें चार पुलिस अधीक्षक, चिकित्सकों का नारको टेस्ट और ब्रेन मैपिग तक की गयी थी गवाही. झारखंड हाईकोर्ट मामले में स्वत: संज्ञान भी इस मामले पर लिया गया था. हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया था.



