एटीएस के टीम ने अमन साहू गिरोह के तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है.इन तीनो अपराधियों के पास से दो पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस किये गई है .बताया जा रहा है की एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि अमन साहू गिरोह के तीन अपराधी पतरातु के सांकुल जयनगर में छिपकर कुछ दिन से रह रहे है.सूचना की जानकारी मिलते ही एटीएस एसपी ने छापेमारी टीम का गठन किया और तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार अपराधियों में विकास कुमार, गुलशन कुमार और महताब आलम शामिल हैं.तीनो की गिरफ्तारी करने के बाद अपराधी विकास कुमार ने बताया कि फायरिंग की घटना में उपयोग होने वाला पल्सर बाइक इम्तियाज अंसारी के घर में है.पुलिस ने बाइक को भी अपने कब्जे में लिया .तीनों अपराधियों ने कई बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था. रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र में बीते 20 फरवरी को दिनदहाड़े माइंस क्षेत्र में गोलीबारी, कोयला कारोबारी सिद्धांत बाउरी के घर पर गोलीबारी और ओरमांझी थाना क्षेत्र में भारतमाला सड़क निर्माण के कार्य स्थल पर फायरिंग मामले में इन अपराधियों का ही हाथ था .पुलिस इन तीनो से और पूछताछ कर रही है पुलिस का मानना है इन तीनो मिल जाने से अमन साहू गिरोह के और अपराधियों को पकड़ा जा सकता है .




