मौसम विभाग के अनुसार अगले 2,3 दिनों में मौसंम में बदलाव देखने को मिल सकता है. झारखंड में झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है. झारखंड के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है.मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2,3 दिन में उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है. 6 मई से 9 मई तक कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिस होने की संभावना जताई जा रही है. इस दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना है.राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 2-3°C की गिरावट हो सकती है.




