4 साल बाद फिर आयरलैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया

0

जून में टीम इंडिया दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर जाने के कारण अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम का शेड्यूल बहुत बिजी होने वाला है। इसकी जानकारी आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के जरिए दी। भारत के अलावा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें भी आयरलैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी।IPL 2022 के बाद टीम इंडिया जून के आखिरी हफ्ते में आयरलैंड का दौरा करेगी और दोनों टी-20 मैच 26 और 28 जून को मलाहाइड में खेले जाएंगे। भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद अब टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी हुई है।टीम इंडिया 4 साल बाद आयरलैंड का दौरा करेगी। इससे पहले साल 2018 में भारत 2 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड गया था और 2-0 से सीरीज जीतकर अपने नाम की थी। इसके अलावा 2007 में भारत पहली बार आयरलैंड के दौरे पर गया था और दोनों टीमों के एकमात्र टी-20 खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीता था।

बता दें कि आयरलैंड दौरे पर जाने से पहले साउथ अफ्रीका 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आएगी। इस सीरीज के सभी मुकाबले 9 जून से 15 जून के बीच खेले जाएंगे। चूंकि आयरलैंड के बाद भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाने हैं, ऐसे में आयरलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों को रेस्ट भी मिल सकता है।आयरलैंड के दौरे के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होगी। पिछले साल 2021 में टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने गई थी, लेकिन कोविड-19 के चलते आखिरी टेस्ट स्थगित कर दिया गया था। सीरीज के रद्द किए जाने से पहले भारत टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे था। 2022 में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे का आगाज उस बचे आखिरी टेस्ट से ही करेगी। भारत अगर 5वां टेस्ट जीतने में सफल रहा, तो 15 साल ENG की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतेग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here