महिला की बेबसी का फायदा उठाकर 6 लोगों ने महिला को पीटा घर में नाली का पानी गुसा दिया बत्तमीजी की , महिला ने की परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग

0

Ranchi: सरकारी नाली के बहाने महिला के साथ अपशब्द कथन करते हुए घर में घुस कर महिला के प्राइवेट पार्ट एवं कपड़े फाड़ देने के संबंध में कार्रवाई हेतु आपत्ति नामा ज्ञापन दायर करते हुए मुसीना खातून ने कहा है कि 6 लोग जो की पतरातु के रहने वाले हैं, ने महिला की बेबसी का फायदा उठाकर नाली का पानी घर में घुसा दिया। पर महिला भय से कुछ नहीं बोल पाई। महिला का आरोप है कि ये लोग 10-11 साल से महिला को मानसिक और शरीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है। महिला ने आरोप लगाया है कि महिला इनसे डर गई क्योंकि ये लोग महिला के इज्जत के पीछे पड़े हुए हैं। और 5 जुलाई को ये लाठी और फरशा लेकर घर में घुस गए थे। महिला का कहना है कि उस दिन लाठी डंडो से उन्होंने वार तो नहीं किया लेकिन किसी ने महिला का हाथ पकड़ा तो किसी ने प्राइवेट पार्ट को छुआ इतना ही नहीं महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। महिला का कहना है कि उन्हें जमीन पर पटक कर लात घुस्सों से इतना मारा गया कि महिला बेहोश हो गई। महिला का कहना है कि उनके जान को खतरा है। उन्होंने थाना प्रसाशन के पास जाने पर जान से मार डालने की धमकी दी है। महिला ने इस संबंध में आवेदन देकर थाना प्रभारी से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here