Ranchi: प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। आज दिनांक 12.01.2024 को स्वामी विवेकानंद जी के 161वे जयंती के मौके पर रामकृष्ण मिशन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) में किया गया, जिसमे प्रशासक अमीत कुमार, भा०प्र०से०, अपर प्रशासक महोदय, उप प्रशासक महोदय सहित निगम के अन्य पदाधिकरी व कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक से विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) तक प्रभात फेरी निकाला गया। प्रशासक महोदय ने स्वामी विवेकानंद के 161वे जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया और रांची वासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। मौके पर उन्होंने सभी युवाओं के बीच स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।इस कार्यक्रम में अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, सहायक प्रशासक निकेश कुमार, नगर प्रबंधक, रामकृष्ण मिशन से भवेशानंद, तथा सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया।



