रांची : गुरुनानक स्कूल सभागार, राँची में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित ‘पूर्व सैनिक महासम्मेलन’ में सांसद संजय सेठ और राज्यपाल संतोष गैंगवार सम्मिलित हुए एवं कार्यक्रम को संबोधित किया। राजयपाल ने कहा पूर्व सैनिकों का हमारे राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।संजय सेठ ने कड़ा सैनिक हमेशा सैनिक होते हैं। चाहे राष्ट्र की रक्षा के लिए सीमा पर हों, चाहे परिवार के साथ समाज के बीच हों। इनकी वीरगाथा का स्मरण ऊर्जादायी होता है।पूर्व सैनिक हमारे लिए पूर्व सैनिक नहीं हैं। आप सिर्फ सरकार की व्यवस्था से सेवानिवृत्ति होते हैं, जो एक प्रक्रिया है। आप सभी पूर्व सैनिक समाज की ऐसी धरोहर हैं, जिन्होंने अपने जीवन का बहुमूल्य समय राष्ट्र की रक्षा के लिए दिया। आपके और आपके परिवार के प्रति मैं आभार प्रकट करता हूं।
इसके आलावा आज जन शिक्षण संस्थान, विकास भारती के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस पर कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हुआ। स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल और संजय सेठ विकास भारती के संस्थापक पद्मश्री अशोक भगत के साथ शामिल हुए।संजय सेठ ने कहा कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही जन शिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा कौशल विकास के क्षेत्र में नए आयाम गढ़ रहे है। उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है।
राज्यपाल और संजय सेठ स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय युवा विकास संघ, झारखंड प्रदेश द्वारा चारी हुजीर स्कूल मैदान, कांके, रांची में आयोजित ‘भव्य युवा महोत्सव’ में भी सम्मिलित हुए। राजयपाल ने कहायुवा उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। इसके अलावा संजय सेठ और राज्यपाल आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर बरियातू, रांची में विकास भारती बिशुनपुर द्वारा आयोजित ‘कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव’ में सम्मिलित हुए।




