झारखंड: स्वास्थ मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने शनिवार को झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन (झासा) के दंत संवर्ग के प्रथम राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि झारखंड में 1,000 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोले जाएंगे, जहां डेंटल सेवाएं भी उपलब्ध होंगी, जिनमें डेंटल डॉक्टरों की भी नियुक्ति होगी। साथ ही, 6000 मेडिकल स्टाफ की भी नियुक्ति होगी।स्वास्थ मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने ये भी कहा है कि जल्द ही झारखंड को 1000 करोड़ की लागत से रिम्स-2 की सौगात मिलेगी। इरफ़ान अंसारी ने कहा हमारे मुख्यमंत्री जी पर स्वास्थ्य विभाग का अटूट विश्वास है।उनके नेतृत्व में हमने जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और आगे भी करते रहेंगे ।उनकी दूरदर्शी नीतियों और समय पर दिए गए मार्गदर्शन ने प्रदेश को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में अहम भूमिका निभाई है।चाहे महामारी का दौर हो या जनहित की योजनाएं, मुख्यमंत्री जी ने हमेशा स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है।एक स्वास्थ्य मंत्री के रूप में, मैं उनके हर निर्देश पर भरोसा करता हूं और जनता के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए उनके मार्गदर्शन में निरंतर कार्य करता रहूंगा। एवं झारखण्ड की स्वस्थ व्यवस्था को बेहतर से बेहतर करूंगा.




