रांची : झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अधिकारियों महिला एवं बाल विकास विभाग की कंचन सिंह, सीता पुष्पा और प्रीति रानी (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी), ऊर्जा विभाग के मुख्य अभियंता विजय कुमार सिन्हा, और श्रम एवं नियोजन विभाग के धनंजय कुमार सिंह एवं लाल राजेश प्रसाद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया जाएगा। UPSC ने इस सेवा के 21 अधिकारियों का इंटरव्यू लेने के बाद UPSC ने 6 अधिकारियों को IAS में प्रमोशन के लिए सिलेक्ट कर लिया है। इनकी सूची को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है।जिसके बाद कार्मिक विभाग द्वारा इस संबंध में जानकारी UPSC और भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय को भेज दी गई है। भारत सरकार की अधिसूचना के बाद इन अधिकारियों को IAS के रूप में नई पोस्टिंग दी जाएगी।




