पटना पहुंचा सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की सूचना

0
sushil modi

सुशील मोदी का निधन सोमवार (13 मई) को निधन हो गया। उन्होंने करीब 7 महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई थी, जिसमें कैंसर का पता चला था। दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर आज दिल्ली से पटना लाया गया है. करीब 2 बजे उनका पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा. पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद थे. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, पद्मश्री विमल जैन के अलावा कई भाजपा विधायक और प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।भाजपा के सभी नेताओं ने सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट परिसर में ही पुष्पांजलि अर्पित की.वहा से फिर उनके पार्थिव शरीर को सीधा राजेंद्र नगर स्थित आवास पर ले जाया गया. बताया जा रहा है की शाम 6 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना के दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. इस मौके पर स्वंय सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नाम मौजूद रहेंगे। सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की सूचना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here