प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से आज अपना नाम दाखिला किया

0
pm modi banaras

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 मई (मंगलवार) को वाराणसी लोकसभा सीट अपना नामांकन दाखिल किया ।पीएम मोदी ने साल 2014 और साल 2019 में वाराणसी से लोकसभा चुनाव जीता था और अबकी बार यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत वाराणसी में 1जून को मतदान होगा. इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे और उनके प्रस्तावक पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ भी मौजूद रहे. श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकले थे गणेश्वर शास्त्री पंडित जी . नामांकन से पहले पीएम मोदी ने वाराणसी में गंगा के तट पर स्थित दशाश्वमेध घाट का दौरा किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ मौजूद रहे। तत्पश्चात पीएम मोदी ने काल भैरव मंदिर के भी दर्शन किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here