रांची:शनिवार को रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम मे माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ आगामी 14 और 15 अप्रैल को होनेवाले झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। वहीं आज JMM के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि सोमवार से JMM का दो दिवसीय महाअधिवेशन है। इस अधिवेशन में पार्टी वक्फ़ क़ानून के ख़िलाफ़ संकल्प भी लाएगी। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा सिर्फ एक समुदाय को टार्गेट करने के लिए यह संशोधन लाया गया है… हम झारखंड में अपने राज्य के नियमों को लागू करेंगे और किसी भी केंद्रीय संशोधन को यहां लागू नहीं होने देंगे.सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि गुजरात में 9.5% से अधिक आबादी आदिवासियों और मूल निवासियों की है. 15 अप्रैल को नई केंद्रीय कमेटी का गठन किया जाएगा और फिर उस कमेटी द्वारा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश पार्टी को गुजरात तक ले जाने का है. उन्होंने बताया कि अधिवेशन में भाग लेने के लिए गुजरात से प्रतिनिधि रांची आए हैं. अधिवेशन के दौरान उनका परिचय भी कराया जाएगा.




