सुप्रीम कोर्ट जज रेड्डी: हेमंत सोरेन पर झूठे आरोप लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़ा करता

0
hemant soren

रांची : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर में प्रेस / मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री बी. सुदर्शन रेड्डी ने प्रेस वार्ता की। मौके पर रेड्डी ने कहा, यह चुनाव हार-जीत से कहीं आगे है। यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। मुझे पूरा विश्वास है कि सांसद अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करेंगे। बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि उन्हें सीएम हेमंत सोरेन से 100 फीसदी उम्मीद है, हेमंत सोरेन को प्रताड़ित किया गया.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर झूठे आरोप लगाए गए और उन्हें बेवजह परेशान किया गया। उनकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाया गया, इसके लिए जिम्मेदार कौन है? यह भी लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here