सुप्रीम कोर्ट ने की पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई

0

Supreme Court hearing on bail plea of Pooja Singhal-After the Jharkhand High Court rejected his bail plea

Ranchi: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को निलबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति अभय एस ओका की खंडपीठ में सुनवाई की गई। कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अगली सुनवाई के लिए 2 जनवरी की तारीख निर्धारित की गई है।पूजा की बेटी की तबियत ख़राब होने का हवाला देते हुए पूजा के अधिवक्ता द्वारा आग्रह किया कि पूजा को जमानत दे दी जाये। दरअसल उसकी बेटी को स्पीच सिंड्रोम है। बीमारी की जानकारी दी जाने पर कोर्ट ने ED को मेडिकल कंडीशन को वेरिफाई करने का निर्देश दिया है।बता दें कि पूजा मनरेगा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आरोपी हैं। ईडी ने पूजा को इसी वर्ष के मई महीने में गिरफ्तार किया था इसके बाद पूजा की 82.77 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अटैच की गई। झारखंड हाईकोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज कर दिए जाने पर उसने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की।

Supreme Court hearing on bail plea of Pooja Singhal-After the Jharkhand High Court rejected his bail plea

इसे भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट ने अमित अग्रवाल की याचिका पर की सुनवाई

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here