Banna Gupta met Union Health Minister Mansukh Mandaviya, demanded for second AIIMS
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने वाराणसी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड में कार्यरत 42 हजार सहियाओं का मानदेय बढ़ाने का अनुरोध किया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की संस्तुति की गई थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है.उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी दी है कि सहियाओं को आंध्र प्रदेश में दस हजार, केरल में पांच हजार प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है. जबकि झारखण्ड में दो हजार से तीन हजार तक मानदेय प्रतिमाह दिया जाता है जो वर्तमान स्थिति में बहुत कम है।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से झारखंड के लिए एक और एम्स की मांग की है. उन्होंने बताया कि रांची का रिम्स ही एकमात्र ऐसा संस्थान है, जिसमें सामान्य बीमारियों और हाई रिस्क बेस्ड बीमारियों के इलाज के लिए प्रदेश के मरीजों को निर्भर रहना पड़ता है.कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के मरीजों का इलाज समय पर नहीं हो पा रहा है. साथ ही प्रदेश में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण रिम्स में समुचित इलाज में परेशानी हो रही है.उधर, कोल्हान संभाग के जमशेदपुर का एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ही मरीजों का सहारा है. आसपास के राज्यों उड़ीसा, पश्चिम बंगाल से भी लोग यहां इलाज के लिए आते हैं ऐसे में झारखंड में एक और एम्स की जरूरत है.
Banna Gupta met Union Health Minister Mansukh Mandaviya, demanded for second AIIMS
इसे भी पढ़े : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीसी ने किया निरीक्षण



