राँची: “बिरसा मुंडा एयरपोर्ट” पर वर्ल्ड कप जीतकर लौटे सुजीत मुंडा का राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक राजेश कच्छप, सामाजिक कार्यकर्ता परमेश्वर सिंह और रंजन यादव ने स्वागत किया।इस मौके पर सुजीत मुंडा के फैंस और मोहल्ले वाले भी मौजूद रहे . उन्होंने भी सुजीत मुंडा को फूल और माला से स्वागत कर बधाईयां दी।सुजीत मुंडा ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि हमें काफी खुशी हो रही है। हम राज्य सरकार से आशा करते हैं कि क्रिकेट के साथ एथलेटिक, वॉलीबॉल और फुटबॉल में भी हमें योगदान मिले तो झारखंड के साथ पूरे देश का नाम रोशन करने में हमें सहायता मिलेगी।



